उन्नाव रेप मामला: प्रोटेस्ट में हंसते दिखीं जया बच्चन, हुईं ट्रोल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 31 Jul, 2019 01:10 PM

jaya bachchan laughs at protest

उत्तर प्रदेश की सियासत इस समय उन्नाव दुर्घटना को लेकर गरमाई हुई है। वही इस बीच, समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन उन्नाव दुर्घटना प्रोटेस्ट के दौरान की एक फोटो को लेकर ट्रोल हो गई हैं।

उन्नावः उत्तर प्रदेश की सियासत इस समय उन्नाव दुर्घटना को लेकर गरमाई हुई है। वही इस बीच, समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन उन्नाव दुर्घटना प्रोटेस्ट की एक फोटो को लेकर ट्रोल हो गई हैं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद घटना को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे। सभी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे खड़े हुए थे और जया बच्चन इस दौरान हंस रही थीं। वहीं जया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

जानिए, क्या बोले ट्रोलर्स:-
PunjabKesariयूजर विवेक शर्मा ने लिखा कि- 'ये राजनीत‍ि का असली चेहरा है। पब्ल‍िक के सामने नौटंकी और पब्ल‍िक के पीछे 'भर टंकी'।'
PunjabKesari
वहीं यूजर हंस राज यादव ने लिखा, 'ये प्रोटेस्ट है? 18 साल की लड़की का मजाक बना रहे हैं जो अपनी पिता, मां और रिश्तेदारों की मौत के बाद अकेली लड़ाई लड़ रही है। बहुत दर्दनाक, घि‍नौना है इन इडि‍यट्स को हंसते हुए देखना।'
PunjabKesari
यूजर लवनीत राणा ने लिखा, 'प्रोटेस्ट के दौरान हंसते हुए चेहरे बता रहे हैं कि ये राजनीत‍िक प्रोपेगंडा है।'

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!