क्या हेयर ट्रांसप्लांट कराना नहीं है सेफ? इंजीनियर की मौत के बाद उठ रहे सवाल, जानिए जवाब

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 May, 2025 09:54 AM

is hair transplant not safe questions are being raised

UP News: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सुंदर दिखने के लिए एक इंजीनियर ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया। लेकिन, इसकी वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट...

UP News: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सुंदर दिखने के लिए एक इंजीनियर ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया। लेकिन, इसकी वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट से उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में इंजीनियर की पत्नी ने शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद इस प्रक्रिया को लेकर आम लोगों में डर और सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहे है कि क्या हेयर ट्रांसप्लांट कराना नहीं है सेफ?

क्या यह प्रक्रिया वाकई सुरक्षित है? 
इंजीनियर की मौत के बाद लोग हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में सवाल कर रहे है कि क्या हेयर ट्रांसप्लांट कराना सेफ नहीं है? देशभर में सैकड़ों हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक हैं, लेकिन अब लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या यह प्रक्रिया वाकई सुरक्षित है। इस पर डॉक्टर का कहना है कि हेयर ट्रांसप्लांट दो तरीकों से होता है, FUT और FUE। इनमें FUE तकनीक आधुनिक और कम तकलीफ देने वाली है। इसमें मरीज को बेहोश नहीं किया जाता और यह एक मामूली सर्जरी होती है। हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मरीजों को डॉक्टर को अपनी सेहत के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए, जब मरीज ऐसा नहीं करते तो कई बार परेशानी हो सकती है। 

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत 
कानपुर के पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता विनीत दुबे तैनात थे। उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है और बताया कि उनके पति ने  कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन उन्होंने किसी दूसरी जगह इलाज कराने की सलाह दी। जिसके बाद सर्वोदय नगर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया, मगर इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। 

पत्नी ने की कार्रवाई की मांग 
मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति गोरखपुर के रहने वाले थे। हमारे दो बच्चे है। जब होली की छुट्टी थी तो वो अपने दोनों बच्चे के साथ मायके चली गई थी। इसी बीच पीछे से उसके पति ने 12 मार्च को कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। जिससे इंफेक्शन ज्यादा हो गई और पति की मौत हो गई। उसने ये भी कहा कि मैंने जब डॉक्टर से बात की तो खुद उन्होंने अपनी गलती मान ली और कहा कि सही ढंग से हेयर ट्रांसप्लांट न किए जाने से इंफेक्शन फैल गया। उसने कार्रवाई की मांग की। इस पर कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है शिकायत दर्ज कर ली गई है, अब जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!