यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, CM योगी की चेतावनी के बाद बड़ा एक्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Mar, 2026 06:55 AM

zeeshan main accused in attack on youtuber salim was killed in encounter

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने....

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मुठभेड़ और आरोपी की मौत
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ लोनी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीशान को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया आरोपी जीशान उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला था।

क्या था पूरा मामला?
बीते शुक्रवार की सुबह, गाजियाबाद के लोनी में बाइक सवार दो हमलावर यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसे थे। हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनके शरीर, गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आईं। सलीम को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सलीम की गर्दन का ऑपरेशन कर दिया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और एक और सर्जरी होनी बाकी है।

वीडियो कंटेंट और धमकियां
सलीम वास्तिक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर धार्मिक विषयों और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। बताया जा रहा है कि सलीम के वीडियो कंटेंट को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा था। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और वह कुछ कट्टरपंथियों के निशाने पर थे।

CM योगी का कड़ा रुख
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए साफ कर दिया था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री की इस चेतावनी के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

पुलिस की अगली कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच जारी है। घटना में शामिल अन्य लोगों और साजिशकर्ताओं की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल मौके पर शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!