Crime News: हथियारों के अवैध कारखाने का भंडाफोड़; 40 पिस्तौल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Jan, 2026 08:04 PM

illegal arms factory busted 40 pistols recovered two arrested

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र की बावरिया कॉलोनी में पुलिस ने गन्ने के खेतों के बीच स्थित हथियार निर्माण के एक अवैध कारखाने का भंडाफोड़ कर 40 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

मुजफ्फरनगर: शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र की बावरिया कॉलोनी में पुलिस ने गन्ने के खेतों के बीच स्थित हथियार निर्माण के एक अवैध कारखाने का भंडाफोड़ कर 40 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान 40 पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सन्नी और रामकुमार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में भी अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। भाषा सं आनन्द खारी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!