'धर्मेंद्र मेरे सबकुछ....', पति के निधन के बाद यादों में खोईं हेमा मालिनी, नहीं सह पा रहीं जुदाई का दर्द, शेयर की यादगार पलों की खास तस्वीरें, आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Nov, 2025 07:54 PM

hema malini shares emotional post after dharmendra s death

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादों का सिलसिला लगातार जारी है। धर्मेंद्र के जाने का दुख उनके करीबियों और फैंस पर तो भारी है ही, लेकिन दिग्गज को खोने से उनकी पत्नी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी बुरी तरह टूट गई...

UP Desk : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादों का सिलसिला लगातार जारी है। धर्मेंद्र के जाने का दुख उनके करीबियों और फैंस पर तो भारी है ही, लेकिन दिग्गज को खोने से उनकी पत्नी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी बुरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उन्होंने धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार अपना दुख व्यक्त किया है और उनके साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।



हेमा मालिनी ने अपने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर पति और एक्टर धर्मेंद्र के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'इतने सालों से साथ - हमेशा हमारे लिए🙏❤️कुछ खास पल।'



अगले नए पोस्ट में नई तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फिर से लिखा- 'कुछ यादगार पल.' 



शेयर की गई इन तस्वीरों में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच का प्रेम और उनकी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। कैसे खास मौकों को दोनों एक साथ एंजॉय करते थे और एक्टर अपनी पत्नी और बेटियों पर कैसे प्यार बरसाते थे। हेमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें बेहद खास हैं।

24 नवंबर को हुआ निधन
बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। निधन के तुरंत बाद उसी दिन एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। एक्टर काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन वो पूरे इलाज के बाद भी जिंदगी की जंग हार गए और अपने पीछे हमेशा के लिए फैंस और करीबियों के दिलों में खालीपन छोड़ गए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!