मथुरा में 38वीं पीएसी जवान की साइलेंट अटैक से मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Mar, 2026 07:24 PM

head constable dies of heart attack in mathura

अलीगढ़ देव सैनी रामघाट रोड की 38 वीं पीएसी बटालियन के एक दर्जन से अधिक पीएसी जवान 10 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक के लिए मथुरा जनपद के थाना शेरगढ़ ग्राम पैगाम में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर आए हुए थे। उनमें से एक पीएसी जवान की संदिग्ध...

Mathura News : अलीगढ़ देव सैनी रामघाट रोड की 38 वीं पीएसी बटालियन के एक दर्जन से अधिक पीएसी जवान 10 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक के लिए मथुरा जनपद के थाना शेरगढ़ ग्राम पैगाम में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर आए हुए थे। उनमें से एक पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई  प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च की रात को पीएसी जवान के सीने में दर्द हुआ तो उनको उपचार के लिए केडी मेडिकल अकबरपुर छाता में ले जाया जा रहा था तभी अचानक रास्ते में पीएसी जवान ने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने पीएसी जवान को मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश देवरिया जनपद के थाना मईल ग्राम धमेर निवासी हिसार अहमद उम्र 54 38 वीं पीएसी देव सैनी रामघाट रोड अलीगढ़ के हेड कांस्टेबल थे। क्षेत्राधिकारी बृजभूषण शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक कारणों से हुई मृत्यु प्रतीत हो रही है। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि सही कारण की पुष्टि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई कर जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना से 38 वीं पीएसी सुरक्षा बलों और अलीगढ़ पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़ें : UP के 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की चांदी, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़कर हुई 25 लाख 

लखनऊ : राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अधिक ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। सरकार ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है, जिससे प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे.... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!