अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा : CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Mar, 2026 11:30 AM

a grand temple of shri krishna will be built in mathura says cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ईश्वर की कृपा होगी तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। शनिवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ईश्वर की कृपा होगी तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। शनिवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और उन्‍होंने जन्मस्थान के लीलामंच पर आयोजित भजन एवं रसिया गायन में पधारे श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। 

योगी ने ब्रज में होली के आयोजनों की सफलता से अभिभूत होते हुए कहा, ''त्योहारों के आयोजन की परंपरा हमारे भारत में बहुत बड़ी ताकत है। कृष्ण कन्हैया की कृपा होगी, तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह यहां भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।'' इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा, ''इस बार भले ही होली के आयोजनों (रंगोत्सव 2026 की शुरुआत) के समय यहां नहीं था, परंतु हम जहां भी थे, वहां से देख रहे थे कि लाखों की संख्या में ब्रज में श्रद्धालु मथुरा-वृन्दावन-बरसाना-नन्दगांव-गोकुल-बलदेव-गोवर्धन आदि सभी तीर्थ स्थलों पर इस उत्सव और आयोजनों से जुड़े हुए थे। यह आयोजन प्रत्येक व्यक्ति को अभिभूत कर देने वाले थे। मैं आप सभी को पावन पर्व की बधाई देता हूं।'' 

जिला प्रशासन के अनुसार होली पर इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने ब्रज की होलियों का आनन्द लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ''ब्रजभूमि में होली का आयोजन तो सदैव चलता रहता है। यहां की रज-रज में, यहां के कण-कण में, कृष्ण कन्हैया की याद रची-बसी है। राधा रानी की स्मृतियां रची-बसी हैं।'' इस मौके पर उनके साथ पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी संदीप सिंह तथा विधायक गण राजेश चौधरी व ठा. मेघश्याम सिंह आदि भी मौजूद रहे।        
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!