ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखेगी..." सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोल, शादी के मंडप में मचा कोहराम

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Feb, 2026 02:46 PM

having rejected my love you will see my revenge a crazy lover shot the bri

ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी.." आप ने ये गाना जरुर सुना होगा। दअरसल, जब कोई व्यक्ति किसी के सच्चे प्यार को अस्वीकार (ठुकरा) कर देता है, तो वह प्रेमी अपनी असफलता या अपमान का बदला लेने के लिए खुद ऐस कदम उठा लेता है कि हर इंसान को सोचने को...

बलिया: ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी.." आप ने ये गाना जरुर सुना होगा। दअरसल, जब कोई व्यक्ति किसी के सच्चे प्यार को अस्वीकार (ठुकरा) कर देता है, तो वह प्रेमी अपनी असफलता या अपमान का बदला लेने के लिए खुद ऐस कदम उठा लेता है कि हर इंसान को सोचने को मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मंडप में गोली मार दी। उसके बाद मौके से फरार हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुल्हन लहूलुहान होकर गिर गई। 

सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मंडप में मारी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बिहार के बक्सर जिले की है। यहां पर बरात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बरात आई हुई थी। शादी समारोह उस वक्त खौफनाक घटना में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर दुल्हन आरती अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथामिक इलाज के बाद उसे वाराणसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

प्रेम-प्रसंग का मामला?
घायल युवती ने पुलिस को दिए बयान में पड़ोस के एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और शादी का विरोध भी कर चुका था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शादी समारोह मातम में बदल गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!