Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2026 11:56 AM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए...
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए थे।
नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है, दोनों नंदग्राम पुलिस थाना क्षेत्र की क्वांटम सोसाइटी के निवासी थे। दोनों के शवों को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। मृतकों के करीबी दोस्त रविंद्र त्यागी रविवार को उनके शवों को वापस लाने के लिए हरिद्वार गए।
रविंद्र त्यागी ने मीडिया को बताया कि गंगा में स्नान करते समय बृजेश और सचिन गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक तेज बहाव में बह गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बह गया।
यह भी पढ़ें : बारातियों की बस को कटर ने मारी जोरदार टक्कर, बस का पिछला हिस्सा गायब, 2 की मौत, 6 से अधिक बुरी तरह घायल
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक निजी बस को गेहूं काटने वाली मशीन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री अपनी सीट समेत सड़क पर गिर गए। बस उसहैत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात से मुजरिया के कोल्हई गांव बारात लेकर जा रही थी ... पढ़ें पूरी खबर ...