तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर, मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Apr, 2026 04:32 PM

school bus hits motorcycle in muzaffarnagar three dead

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान महिपाल (45), उनके बेटे अभि (8) और बेटी राधिका (12) के रूप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारी ने कहा कि महिपाल की पत्नी पूनम (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है और वाहन जब्त कर लिया गया है। कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : 'पिछली सरकारें गंदगी में डूबी थीं, कचरे की राजनीति को हटाया गया', CM Yogi ने सपा पर साधा निशाना 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन वाहनों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी सरकार ने राज्य से ''कचरे की राजनीति को हटा दिया है।'' मुख्यमंत्री लखनऊ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे .. पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!