Edited By Ramkesh,Updated: 05 Apr, 2026 01:34 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) के शो में एक छात्र सुरक्षा घेरा को तोड़ कर उनके मंच पर पहुंच गया। उसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई बाद में शर्मा ने शो को कैसिंल करके चली गई। इसे लेकर उन्होंने अब अपना रिएक्शन दिया है।
गाजियाबाद: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) के शो में एक छात्र सुरक्षा घेरा को तोड़ कर उनके मंच पर पहुंच गया। उसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई बाद में शर्मा ने शो को कैसिंल करके चली गई। इसे लेकर उन्होंने अब अपना रिएक्शन दिया है। शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका ध्यान कहीं और था और अचानक स्टेज पर किसी के आने से वह डर गई थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कॉलेज प्रशासन ने संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई की है।
सिंगर ने यह भी कहा कि फैंस अपने-अपने तरीके से प्यार जताते हैं। उन्होंने युवक को माफ करते हुए अपील की कि बाकी लोग भी उसे माफ कर दें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शो बहुत अच्छा रहा और उन्हें अपने प्रशंसकों का भरपूर समर्थन मिला।
गौरतलब है कि गाजियाबाद में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान एक युवक अचानक स्टेज पर पहुंच गया। युवक को अचानक अपने पास देखकर सिंगर घबरा गईं और चिल्ला उठीं। स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को स्टेज से नीचे उतार दिया। घटना के बाद कार्यक्रम कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में माहौल सामान्य होने पर शो दोबारा शुरू कर दिया गया।