राजनीति में आएंगी कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां, खतौली सीट से उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Nov, 2022 04:43 PM

gaurav s mother who was killed in the kawal

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां की जा रही है। उप चुनाव होने से पहले इसका रण सजने लगा है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है...

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां की जा रही है। उप चुनाव होने से पहले इसका रण सजने लगा है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन इस बार साल 2003 में हुए कवाल कांड में अपनी जान गवाने वाले एक युवक की मां सुरेश देवी ने भी राजनीति में उतरने का फैसला किया है। जिसके बाद उन्होंने खतौली सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बता दें कि वर्ष 2013 में हुए कवाल कांड में जान गंवाने वाले युवक गौरव की मां ने खतौली सीट से उपचुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। इस बारे में जानकारी उनके पिता ने दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा नेता दंगे में षडयंत्र करने वालों से मिल गए हैं। उन्होंने सिर्फ चुनावी लाभ के लिए हर रैली में कवाल कांड का मामला उठाया, जबकि आज तक सरकार का कोई नुमाइंदा इस गांव की सुध लेने नहीं आया। यहां सब वर्ग एवं धर्म के लोग आपसी सद्भावना के साथ रह रहे हैं। अब किसी को दंगा एवं कवाल भुनाने नहीं दिया जाएगा।

निर्दोष होने के बावजूद भी अदालती लड़ाई लड़ी- गौरव के पिता
गौरव के पिता ने बताया कि निर्दोष होने के बावजूद परिवार को अदालती लड़ाई लड़नी पड़ रही है। इसलिए अब परिवार ने राजनीति में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने किसी का हाल भी नहीं पूछा कि कोन किस हाल में जी रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सुरेश देवी ने भी खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र खरीदा है। इस संबंध में पूर्व विधायक विक्रम सैनी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

उपचुनाव के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं हुआ जमा
उपचुनाव के लिए दो दिन में आठ नामांकन पत्र बिक चुके हैं लेकिन कोई नामांकन अभी तक जमा नहीं हुआ है। शुक्रवार को तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें जय बहादुर निवासी जावन खतौली, सुनीता सिंह निवासी संगम विहार मुजफ्फरनगर और सुरेश देवी पत्नी रविंद्र कुमार निवासी सिविल लाइन दक्षिणी शामिल हैं। भाजपा, रालोद-सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं घोषित किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!