1 day ago
3 days ago
4 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
400 छात्रों का भविष्य अंधेरे में, ANM वैकेंसी में सलेक्शन के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासा
Edited By Imran,Updated: 13 Jan, 2022 03:36 PM
हाटा कोतवाली क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज के संचालन और फर्जी मार्कशीट देने का मामला सामने आया है । जिसमें लगभग चार सौ बच्चों का भविष्य अंधकार में लटका हुआ है। जहां
कुशीनगरः हाटा कोतवाली क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज के संचालन और फर्जी मार्कशीट देने का मामला सामने आया है । जिसमें लगभग चार सौ बच्चों का भविष्य अंधकार में लटका हुआ है। जहां ANM की वैकेंसी में एक छात्रा के सिलेक्शन के बाद ज्वाइनिंग में प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान खुलासा हुआ । जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज संचालन के विरुद्ध कार्यवाही और प्रत्येक छात्रों से हुए फीस के नाम पर लाखों की वसूली की वापसी के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं । प्रशासन के सामने चल रहा था कॉलेज लाखों रुपये फीस पर रिजल्ट फर्जी पिपरा बाजार की रहने वाली फर्जीवाड़े की शिकार हुई छात्रा मुन्नी ने बताया कि हाटा नगरपालिका के पगरा में Nh28 के किनारे जननी पैरामेडिकल नर्सिंग साइंस इंस्टीट्यूट एण्ड जननी हॉस्पिटल नाम से वर्ष 2018 में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पवन केडिया द्वारा उद्घाटन के बाद खोला गया था । कॉलेज में MBBS (NEET) से लेकर BAMS, GNM, DDLT, M.Sc.Nursing जैसे लगभग 30 कोर्स की पढ़ाई कराने का विधिवत प्रचार प्रसार भी कराया गया । सभी कोर्स 1 साल से साढ़े पाँच तक के थे । विधायक द्वारा किया गया उद्घाटन और सभी अधिकारियों के नजरों के सामने 4 सालों से चलाए जा रहे कॉलेज पर किसी अधिकारी की कोई नजर नही पड़ी। हमारी दोस्त का जब सलेक्शन ANM में हुआ तो प्रमाणपत्र की जांच में रिजल्ट फर्जी मिला तबसे हम अधिकारियों से दोषी संचालक के खिलाफ कार्यवाही के लिए ठोकरे खा रहे पर कोई सुनने वाला नही हैं । संचालक पुलिस की मदद से फसाने की दे रहा धमकी ममता ने बताया कि संचालन हमारे ही दोस्तों को पुलिस की मदद से झूठे केस में फंसाने की धमकियां दिला रहा। हम लोग कर्ज लेकर किसी तरह अपनी पढ़ाई पूरी किए ताकि अपने परिवार को सहारा दे पर इस तरह के फर्जीवाड़े ने हमारे सपनो और परिवार की उम्मीदें तोड़ दिया । पढ़ाई के कामों के साथ संचालक छात्रों से कॉलेज के निर्माण में हो रहे कामो को भी कराया करता था पर हम सबको यह उम्मीद न थी कि यही संस्थान हमारे सपनों की कब्र बन जाएगी। अब कोई हमारी सुनता ही नहीं । केवल इतनी ही विनती हैं कि हमारे घरवालों की मेहनत की कमाई और कर्ज से जो लाखो की फीस ली गई हैं उसे ही लौटा दें और फिर किसी के साथ इस तरह की धोखाधड़ी न हो। मजदूरी और कर्ज लेकर भरी थी फीस टूट गए सपने मनीषा ने बताया कि कुछ लोगों को नेशनल कौंसिल ऑफ पैरामेडिकल या पैरामेडिकल साइंस तो कुछ को अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ एजुकेशन का रिजल्ट मिला है जिसके लिए हम सबसे 2 से 4 साल के समय तक लाखों की फीस ली गई पर इसकी हकीकत रद्दी के कागज बराबर ही हैं। हमारे घर के लोगों ने मेहनत मजदूरी करके किसी तरह लाखों की फीस भरी हम लोग भी कॉलेज तक किराया लगाकर आते थे । चार साल पहले क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने किया था उद्घाटन भाजपा विधायक पवन केडिया से जब इस मामले पर फोन से बात की गई तो उन्होंने संचालक से कोई परिचय न होने की बात कही। उन्होंने कहा मैं जनप्रतिनिधि हूं उन्होंने बुलाया होगा तो मैं उनके उद्घाटन में चला गया । मुझे पहले उसके बारे बिल्कुल भी पता नहीं था । हमसे छात्रों ने जब मुलाकात करी तो हमने उनके लिए कोतवाल हाटा से बात कर उचित कार्यवाही को कहा। Sdm ने 21 जनवरी तक जांच करने की बात कही फर्जीवाड़े के शिकार बच्चों ने उपजिलाधिकारी हाटा पुर्ण बोरा से मुलाकात कर शिकायत करी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि चुनावी व्यस्तता होने के बावजूद हम इन छात्रों की शिकायत पर विस्तृत और निष्पक्ष जांच करा कर जिलाधिकारी और मुख्यचिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट देंगे, इसके लिए हमने छात्रों से 21 जनवरी तक का समय कहा है ,जो दोषी हैं उनपर जरूर कार्यवाही की जाएगी। हमें इस क्षेत्र ने आए ज्यादा समय नहीं हुआ पर ऐसे किसी फर्जी संस्थान का पहला केस हमारे संज्ञान में है अगर इस तरह की कोई सूचना हमें मिलेगी तो उसपर भी जांच करा कार्यवाही की जाएगी।
CAD $
04/09/2026 12:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक लगी रहेगी। संतान किसी नई चीज़ को सीखने में रुचि दिखा सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नवविवाहित जोड़ा घूमने जा सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास दस्तक दे सकता है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक हल निकल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से रुके काम किसी अपने की सहायता से पूरे हो सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे घर से रिश्ते आ सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes