Edited By Imran,Updated: 03 Sep, 2022 11:28 AM

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बसपा सूप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कई महीने से बीमार थे। आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन से समर्थकों में शोक की...
आगरा: पूर्व कैबिनेट मंत्री और बसपा सूप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कई महीने से बीमार थे। आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन से समर्थकों में शोक की लहर है।

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पिछले कई महिनों से कैंसर की बिमारी से जूझ रहें थे। जिसकी वजह से वह पैरालिसिस हो गए थे। डाक्टरों के अथक प्रयास करने के बाद भी वह ठीक नही हो सके। देर रात शास्त्रीपुरम स्थित आवास से उनके परिजन उन्हें रेनबो हॉस्पिटल भी ले गए, लेकिन उनकी सांसे थमने की वजह से चिकित्सक इलाज नहीं दे सके। उनके निधन की सूचना पर रात में ही शास्त्रीपुरम आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई। रामवीर उपाध्याय मूलरूप से हाथरस जिले के रहने वाले थे। आगरा के अलावा हाथरस में उनके और परिजनों के आवास हैं।

बसपा सरकार में हर बार रहे कैबिनेट मंत्री
रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में ऊर्जा, परिवहन, चिकित्सा शिक्षा और समग्र विकास आदि विभागों के मंत्री रहे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबियों में पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा के बाद उनका दूसरा नंबर था। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से वर्ष 1996 में जुडे़ थे। 2007 में बसपा की सरकार बनाने में सहयोग किया था। पिछले तीन बार के चुनावों में बसपा की हार से व्यथित होकर उन्होंने बसपा का साथ छोड़ा था।