Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Oct, 2025 01:25 PM

UP News: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर को तो सब जानते ही है। अब उनकी बहन मालती चाहर के बारे में भी हम आपको एक बड़ी खबर बताने जा रहे है...
UP News: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर को तो सब जानते ही है। अब उनकी बहन मालती चाहर के बारे में भी हम आपको एक बड़ी खबर बताने जा रहे है। दरअसल, मालती चाहर की एंट्री अब सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में होने वाली है। 'बिग बॉस 19' पर सबकी निगाहे टिकी हुई है। ये शो दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन दे रहा है। आगरा की रहने वालीं अभिनेत्री और मॉडल मालती चाहर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर घर में आएंगी। जिससे घर का माहौल और भी गरमा जाएगा।

जानिए मालती चाहर के बारे
आगरा की रहने वालीं अभिनेत्री और मॉडल मालती चाहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ-साथ वह एक निर्देशक भी हैं। मालती ने 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सात फेरे अ ड्रीम हाउसवाइफ' का निर्देशन किया था। इससे पहले वो 'जीनियस' (2018) और 'सदा वियाह होया जी' (2022) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था और 2014 में वह फेमिना मिस इंडिया की उपविजेता रही थीं।