खुद का मास्क नेम प्लेट पर टांग दूसरों पर लाठी भांजते दिखे दरोगा बाबू, कटा चालान
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 13 Apr, 2021 07:59 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस का दबंग और सिंघम रूप अक्सर देखने को मिल जाता है। ताजा मामला वाराणसी का है। जहां दरोगा बाबू खुद का मास्क नेम प्लेट पर टांग दूसरों पर सिंघम
वाराणसीः उत्तर प्रदेश पुलिस का दबंग और सिंघम रूप अक्सर देखने को मिल जाता है। ताजा मामला वाराणसी का है। जहां दरोगा बाबू खुद का मास्क नेम प्लेट पर टांग दूसरों पर सिंघम स्टाइल से लाठी भांजते दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और दारोगा का ही चालान काट दिया।
बता दें कि मामला वाराणसी के गंगा घाट का है। जहां जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कोरोना संकट के मद्देनजर शाम 4 बजे के बाद लोगों के घाट पर टहलने पर रोक लगा दिया है। इसी के तहत डीएम के आदेश का पालन कराने तुलसी घाट पर अस्सी चौकी पर तैनात दारोगा गौरव उपाध्याय पहुंच गए। लोगों को प्रोटोकाल का पालन कराने के चक्कर में वह खुद मास्क लगाना भूल गए व प्रोटोकाल का उल्लंघन करते दिखाई दिये। लोगों को दारोगा का यह रूप पसंद नहीं आया और तस्वीरें पुलिस कमिश्नरेट को ट्वीट कर दी।
Related Story

नीले ड्रम का खौफ: पत्नी की धमकी से कांपा पति, खुद प्रेमी के साथ विदा कर बोला- 'अब तुम दोनों साथ...

तीसरी बार पिता बना ये क्रिकेटर, पत्नी ने नवरात्रि में दिया बेटी को जन्म, खुद भी हैं बड़ी स्टार;...

Meerut में रिश्तों का कत्ल: नशे में बेटे ने ईंट से कुचला पिता का सिर, फिर वारदात के बाद खुद की भी...

विधायक के काफिले पर पथराव; मामले में खुद ही फंस गए BJP MLA, CCTV फुटेज ने बदल दी पूरी तस्वीर

पहले जहर पिया, फिर खुद ही रेत लिया अपना गला; फतेहपुर के उस बंद कमरे का सच, जिसने पुलिस को भी हिला...

मौत का LIVE शो: होटल में युवक ने खुद अपनी गर्दन पर फेरा चाकू, 10 सेकंड में खेल खत्म; रूह कंपा देगा...

UP के सरकारी अस्पताल की लैब बनी पार्टी हॉल! पैथेलॉजी के अंदर खुलेआम जाम छलकाते दिखा स्टाफ, Viral...

टार्जन बनना पड़ा भारी: बुलेट पर दिखा रहे थे सिक्स-पैक, Police ने हवालात पहुंचाकर सुजा दिए सारे...

एक्टिव मोड में मायावती! इस तारीख को लखनऊ में दिखाएंगी ताकत, राजधानी में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

UP Police Reform: CM Yogi ने 50 QRT बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले- सुरक्षा से ही विकास...