वाराणसी में जारी कोरोना का कहर, आज आए कुल 14 पॉजिटिव केस
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 May, 2020 06:40 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं जिला वाराणसी में आज 14 नए...
वाराणसीः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं जिला वाराणसी में आज 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।
बता दें कि आज बीएचयू लाइव से 200 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिनमें 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 14 मरीजों में से 3 पुलिसकर्मी,1 महिला साड़ी व्यापारी एवं 10 प्रवासी नागरिक शामिल हैं। सभी प्रवासी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से हैं। से सभी मुंबई, भरतपुर व सूरत से आए थे।
वहीं तीन अन्य मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए सीओ सदर की कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित हैं। तीनों मरीज पुलिस लाइन की बैरक नंबर 8 में रहते थे। वर्तमान में यह शिवपुर सीएससी में क्वॉरेंटाइन है, जिनको तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया l
जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 182 हो गई हैl वहीं अब तक 117 मरीज स्वस्थ हो चुके हैंl वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 61 हैl जिले में आज कुल 101 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 5735 सैंपल लिए जा चुके हैंl जिसमें से 5367 का परिणाम प्राप्त हो चुका है, 368 सैंपल का परिणाम आना अभी शेष है। प्राप्त परिणामों में 5185 नेगेटिव एवं 182 पॉजिटिव हैl
Related Story

वाराणसी में 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप! BJP जिला उपाध्यक्ष समेत 10 पर FIR, बीमार शिक्षक की...

मीट फैक्टरी में अचानक ऐसा क्या हुआ कि ICU में भर्ती करानी पड़ीं 4 महिला मजदूर, प्रशासन में मचा...

बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौ/त, बहन वेंटिलेटर पर... पिकअप के कहर ने हंसते-खेलते परिवार में मचाया...

IMD Weather Update : इन राज्यों में कुदरत मचाएगा कहर, आसमान से बरसेगी आफत, चलेंगी धूलभरी हवाएं

UP में कहर बनकर गिरी बिजली, 2 की मौके पर दर्दनाक मौ'त, 6 लोग गंभीर रूप से झुलसे

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी में बड़ा खुलासा: शेयर बाजार और ब्याज पर लगाया पैसा, 2 आरोपियों की पुलिस...

वनकर्मी बनकर आए, पैसे मांगे... नहीं मिले तो जंगल में ले जाकर किया गैंगरे/प

बेटे के विवाद में पिता को थाने ले गई पुलिस, बेरहमी से पिटाई के बाद मौ/त... दारोगा-सिपाही सहित 6 पर...

'शादी का वादा टूटने मात्र से सहमति का संबंध रे/प नहीं'... इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, दुष्कर्म और...

'हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले आज आस्था की बात कर रहे', CM Yogi का विपक्ष पर...