CM योगी ने किया बच्चों के वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ कहा- ओमीक्रॉन से घबराना नहीं, लेकिन एहतियात जरूरी
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jan, 2022 11:46 AM

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिविल हॉस्पिटल में बच्चों के टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। जिसके चलते 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिविल हॉस्पिटल में बच्चों के टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। जिसके चलते 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। यूपी में टीकाकरण के लिए 2150 केंद्रों का निर्माण किया गया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर और ओमीक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए सरकार सतर्क है और सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में जिस डेल्टा वैरिएंट ने कहर मचाया था, उसकी तुलना में ओमीक्रॉन कमजोर है। हालांकि इसकी संक्रमण की दर काफी तेज बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से यह टीकाकरण अभियान शुरू हो पाया है। आज 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। प्रदेश में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 1 करोड़ 40 लाख वैक्सीन है। अकेले लखनऊ में 39 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं और 2 हजार से ज्यादा वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ये सच है की ओमीक्रॉन तीव्र वेरिएंट है, लेकिन सेकंड वेव की तुलना में बहुत हल्का वेरिएंट है। सेकंड वेव में हमने महसूस किया था कि लोग बीमार होते थे उन्हें रिकवर होने में 15 से 20 दिन लग जाते थे, इस बार ओमीक्रॉन में ऐसा नहीं है। ओमीक्रॉन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
Related Story

CM Yogi ने 'जनता दर्शन' में फरियादी से की मुलाकात, कहा- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं

बारिश में भी नहीं रुका जनता दर्शन! CM Yogi ने 250 लोगों की सुनी समस्याएं, बोले- घबराइए मत, सबकी...

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुला CM योगी का खजाना: देने जा रहे ₹1283 करोड़ का तोहफा, बदल जाएगी दोनों...

शामली, बिजनौर और गाजियाबाद वालों की लगी लॉटरी! आज CM योगी खोलने जा रहे 2500 करोड़ का पिटारा, देखें...

'जो सवाल उठा रहे हैं, पहले बताएं उन्होंने क्या किया?', 525 करोड़ की सौगात के साथ CM Yogi का सपा...

'मंगल पांडेय का बलिदान हमेशा प्रेरणा देगा', महानायक की जयंती पर CM Yogi ने किया नमन, कई BJP...

2006 का वो हलफनामा याद है? CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा रोकने वालों को भी...

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

मलबे में तब्दील हुआ मकान, 3 की मौ/त के बाद भारी पुलिस बल और PAC तैनात... मिर्जापुर हादसे पर CM योगी...

विंध्याचल पहुंचे CM Yogi, मां विंध्यवासिनी के चरणों में नतमस्तक हुए आदित्यनाथ, दरबार में की विशेष...