अजय राय की बढ़ी मुश्किलें: 'नींबू और मिर्च' लगाकर राफेल का मजाक उड़ाने पर FIR दर्ज, पाकिस्तान में रातों-रात हो गए थे वायरल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 May, 2025 06:23 AM

case filed against ajay rai for putting  lemon chilli  on toy of rafale

Varanasi News: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ राफेल लड़ाकू विमान के खिलौना मॉडल को ‘नींबू और मिर्च' से सजाकर प्रदर्शित करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। राय की इस हरकत से विवाद खड़ा हो गया था। चेतगंज थाने के प्रभारी...

Varanasi News: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ राफेल लड़ाकू विमान के खिलौना मॉडल को ‘नींबू और मिर्च' से सजाकर प्रदर्शित करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। राय की इस हरकत से विवाद खड़ा हो गया था। चेतगंज थाने के प्रभारी (एसएचओ) दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदीप कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अजय राय पर राष्ट्र की एकता को चोट पहुंचाने का केस दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार गुप्ता एक स्थानीय हिंदू समूह का सदस्य है। एसएचओ मिश्रा ने कहा कि शिकायत के आधार पर अजय राय पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप और दावे) और 353(2) (गलत बयान, अफवाह या भयावह समाचार बनाना, प्रकाशित या प्रसारित करना, जिससे विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी या नफरत भड़क सकती है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राफेल की तुलना 'नींबू-मिर्च' वाले खिलौने से, सेना पर तंज का आरोप
गुप्ता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 मई को अजय राय ने सार्वजनिक रूप से एक खिलौना विमान पेश किया, जिस पर नींबू और मिर्ची लगी हुई थी, और इसकी तुलना राफेल लड़ाकू विमान से की, जो भारत के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने राय पर राफेल लड़ाकू विमान को "बेकार" कहने का भी आरोप लगाया, जिससे भारतीय सेना और देश की सुरक्षा व्यवस्था का मज़ाक उड़ा।

पाक मीडिया में वायरल, शिकायतकर्ता ने बताया 'राष्ट्रविरोधी कृत्य
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि राय के कार्यों को पाकिस्तानी मीडिया द्वारा व्यापक रूप से प्रचारित किया गया, जिससे दुश्मन देश में भारत की रक्षा क्षमताओं का उपहास उड़ाया गया। गुप्ता ने तर्क दिया कि राय के कार्य ना केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने का प्रयास थे, बल्कि पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्र-विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का भी प्रयास थे। हाल ही में दर्ज की गई प्राथमिकी पर टिप्पणी के लिए अजय राय से संपर्क नहीं किया जा सका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!