सभी विपक्षी दल साथ आएं तो 2024 में बीजेपी का होगा बुरा हाल: पी.एल पुनिया

Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Mar, 2023 06:50 PM

bjp will be bad shape in 2024 all opposition parties come together punia

कांग्रेस सरकार में राज्यसभा सांसद रहे पीएल पुनिया का आगमन शुक्रवार को बहराइच में हुआ। जहां उन्होंने कांग्रेस भवन में पहुंचकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर उस आवाज को दबाने का काम करती है जो उनके विरोध में उठती हो।...

बहराइच: कांग्रेस सरकार में राज्यसभा सांसद रहे पीएल पुनिया का आगमन शुक्रवार को बहराइच में हुआ। जहां उन्होंने कांग्रेस भवन में पहुंचकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर उस आवाज को दबाने का काम करती है जो उनके विरोध में उठती हो। जिसकी वजह से उन्होंने राहुल गांधी को दबाने का कार्य किया है लेकिन वह दबने वाले नहीं हैं।

PunjabKesari

इतिहास में पहली बार हुआ, मानहानि पर किसी नेता की सदस्यता खत्म कर दी गई-
पुनिया ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मानहानि पर किसी नेता की सदस्यता खत्म कर दी गई हो। भाजपा सरकार ने यह साजिशन किया है। राहुल गांधी लोकसभा में जनहित के मुद्दे उठाने का कार्य करते हैं। सरकार से सवाल करते हैं। वह सवाल करते हैं कि अदानी को वह अपनी विदेश यात्रा में कितनी बार साथ ले गए। वह सवाल करते हैं कि अडानी के पास आया मारीशन से आया हुआ 20 हजार करोड़ का रुपया किसका है। मोदी सरकार विदेश यात्राओ में कितनी बार अडानी को अपने साथ ले गई। विदेश में अडानी को कितने ठेके मोदी जी ने दिलाया है। EPFO से अडानी के शेयर खरीदकर कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में धकेलने के क्या कारण है।

PunjabKesari

सारे दल एक साथ आ जाएं तो भाजपा का होगा बुरा हाल
उन्होंने कहा 2019 में सरकार को सिर्फ एक तिहाई वोट मिला बाकी वोट अलग-अलग बंट गया। अगर सारे दल एक साथ आ जाएं तो 2024 में भाजपा का बुरा हाल होगा। गौरतलब है कि गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाई। इसके बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस में बेहद नाराजगी है। कांग्रेसी मोदी सरकार को तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!