आगरा में बड़ा हादसा: यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं… मौत; लाशों को देख होश खो बैठे परिजन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Jun, 2025 07:29 PM

big accident in agra 6 sisters making reels in yamuna drowned died

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं छह बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। मौत से पहले बहनों ने रील बनाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर दाैड़ लगा दी।...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं छह बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। मौत से पहले बहनों ने रील बनाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर दाैड़ लगा दी। पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।
PunjabKesari
बता दें कि यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम नगला नाथू में हुआ। मृत बालिकाओं की आयु नौ से 18 साल के बीच बताई गई है। सभी एक ही परिवार के भाइयों की संतानें थीं। 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने गई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरे पानी में चली गईं। इस हादसे के बाद न केवल एक घर, बल्कि पूरा गांव शोक और सन्नाटे की चपेट में है।
PunjabKesari
वहीं 6 लड़कियों के डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवती सहित चार की मौत हो चुकी थी। जबकि दो कि सांसे चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
PunjabKesari
मौत से पहले बनाई रील
नदी में डूबने से पहले बहनों ने रील भी बनाई। इसमें दिख रहा है कि सभी बहनें नदी में नहा रहीं हैं, लेकिन इसके बाद दर्दनाक घटना हुई। बहनों की डूबकर मौत होने के बाद रील भी सामने आई है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दृश्य देख लोगों की आंखों के आंसू भी नहीं रुके। हर किसी की आंखें नम हो गईं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!