बदायूं पोस्टमार्टम केस: महिला की आंखें निकालने वाले दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, करेगी पूछताछ

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Dec, 2023 12:58 PM

badaun post mortem case police will take

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विगत दिनों महिला के पोस्टमार्टम के पश्चात उसकी आंख गायब होने के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाली टीम के दो प्रमुख डॉक्टरों को...

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विगत दिनों महिला के पोस्टमार्टम के पश्चात उसकी आंख गायब होने के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाली टीम के दो प्रमुख डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन, अब बदायूं पुलिस इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई राज खुल सकते है।

PunjabKesari
बता दें कि मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रसूला निवासी पूजा ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी थी। सोमवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कादरचौक सीएचसी के डॉ. मोहम्मद उवैस और जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में तैनात डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन के पैनल ने किया था। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर पहुंचे तो मृतका की आंखें नहीं थीं। मायके वालों ने पोस्टमार्टम के दौरान आंखें निकाले जाने का आरोप लगाकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम और जांच कराई गई। दूसरी बार की गई पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों चिकित्सकों की गिरफ्तारी मानव अंगों की चोरी की ओर ही इशारा कर रही है।

PunjabKesari
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का रिमांड बना कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां ट्रायल के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मोहम्मद साजिद द्वारा दोनों डॉक्टरों को जिला कारागार भेजने के आदेश किये गए। पुलिस द्वारा दोनों डॉक्टरों को जिला कारागार के दाखिल कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई अभी जारी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी। जांच टीम का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेने से कई राज खुल सकते है। मामले में चूहों की भूमिका नहीं लग रही। यह कुछ और ही बड़ा खेल हो सकता है। इसकी जांच की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!