नाराज युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका पुतला, कहा- सीएम योगी की मां पर टिप्पणी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Mar, 2026 06:24 PM

angry youth burned an effigy of maulana abdullah salim saying comments on cm

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को शहर के अटल चौराहा पर युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को शहर के अटल चौराहा पर युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने मौलाना सलीम के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनुराग तिवारी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के परिवार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की मां के बारे में इस तरह की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना था कि यदि चार दिनों के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!