बिकरू कांड: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का बड़ा ऐलान- खुशी दुबे को दिलाएंगे इंसाफ

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Feb, 2023 12:51 AM

amitabh thakur s big announcement  will bring justice to khushi dubey

पुलिस अधिकारी से राजनेता बने अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने में हरसंभव मदद करेंगे।

कानपुर: पुलिस अधिकारी से राजनेता बने अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने में हरसंभव मदद करेंगे।  पूर्व आईपीएस अधिकारी रविवार को खुशी दुबे से मिलने उसके पनकी के रतनपुर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने घटना वाली रात से लेकर जेल से बाहर आने तक की पूरी जानकारी ली। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अधिकार सेना की ओर से खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ठाकुर ने कहा कि खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद प्रतीत होता है कि पुलिस ने उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा, जो पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर ही सवाल खड़े करता है।
PunjabKesari
जानिए क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि दो जुलाई 2022 की रात को कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे और उसके गैंग के साथ मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल थे। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार जुलाई को चौबेपुर थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसी दिन अधिकारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर गैंगस्टर के घर को ढहाना शुरू कर दिया। पुलिस ने दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर (कानपुर) से गिरफ्तार कर लिया। अग्निहोत्री को मुठभेड़ के बाद पांच जुलाई को तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अग्निहोत्री के पैर में गोली मारी थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
PunjabKesari
सुप्रीम कोर्ट ने खुशी दुबे को दी जमानत
बता दें कि बिकरू कांड में पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे से अधिक खुशी दुबे सुर्खियों में रही। दरअसल, विकास के भतीजे अमर दुबे के साथ बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी की शादी हुई थी। जिसके बाद आठ जुलाई 2020 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या, साजिश, विस्फोटक अधिनियम जैसे गंभीर आरोपों में जेल भेजा था। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर की थी। इस दौरान वह कुल 30 महीने जेल में रहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!