कोरोना संकट के दौर में मनमाना दाम वसूल रहे एम्बुलेंस चालक, न देने पर कहते हैं- दूसरा ढूंढ़ लीजिए
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 16 Apr, 2021 05:26 PM

भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संकट टलने का नाम ही नहीं ले रहा है। बल्कि यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं मानवीयता को ताक पर रखकर
वाराणसीः भय का पर्याय बन चुके खतरनाक कोरोना वायरस का संकट टलने का नाम ही नहीं ले रहा है। बल्कि यह तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं मानवीयता को ताक पर रखकर संकट के इस दौर में भी प्राइवेट एम्बुलेंस चालक मरीजों को लूटने में लगे हुए हैं। महज दो किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चालक चार हजार रुपये तक की मांग कर रहे हैं। वे मोलभाव की कोई गुंजाइश भी नहीं छोड़ रहे हैं। पैसे होने पर मरीज को ले जाने से साफ इंकार कर देते हैं।
बता दें कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या उफान पर है। वहीं आसपास के जिलों के भी मरीज बड़ी संख्या में बेहतर चिकित्सा सुविधा पाने के लिए यहां आ रहे हैं। ऐसे में निजी एम्बुलेंस चालक उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कई बार तो मरीज की स्थिति पर भी किराया तय होता है। वैसे आमतौर पर दो-तीन किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाने के लिए बिना ऑक्सीजन की सुविधा वाले एम्बुलेंस का तीन हजार रुपये और ऑक्सीजन की सुविधा वाले चार हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। भुगतान करिए नहीं तो मरीज ले जाने से इनकार कर दे रहे हैं। वहीं, सरकारी अस्पताल में संक्रमित मरीज के पांच से छह घंटे केवल एम्बुलेंस के इंतजार में ही बीत जा रहे हैं। इसके बाद भी एम्बुलेंस मिलने की गारंटी नहीं है। ऐसे में विवश होकर परिजनों को मुहमांगा दाम देना ही पड़ता है। चाहे उनकी स्थिति कैसी भी हो।
Related Story

Ramadan 2026: रमज़ान से पहले खजूर के दाम आसमान पर, 150 से 1500 रुपये किलो तक पहुंची कीमत

Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरने वाले हैं सोने के दाम, 75 हजार से भी सस्ता होगा गोल्ड, विशेषज्ञों...

वनकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार; रेत ट्रकों से अवैध वसूली का खुलासा, एंटी करप्शन टीम 5 हजार लेते...

'पैसे दो, स्पा सेंटर का वीडियो डिलीट कराओ', Bareilly Spa Center में Rishabh Thakur का वसूली कांड!...

पहले पी शराब, फिर की ऑटो चालक से कुकर्म की कोशिश, विरोध करने पर नाले में डुबोया सिर और कर दिया मर्डर

Gold-Silver Price Crash : अरे वाह! सोना-चांदी फिर धड़ाम, इतने गिरे दोनों के दाम.... चेक करें लखनऊ से...

Silver Price Crash: चांदी ऑल-टाइम हाई से ₹1.90 लाख सस्ती हुई, अभी और गिरेंगे दाम! जानें 1 kg सिल्वर...

दुखों से घिरे सलमान खान! एक तरफ पिता सलीम खान अस्पताल में वेंटिलेटर पर.... दूसरी ओर को-स्टार का हुआ...

‘भाजपाई पहले तो दूसरों पर बड़े आरोप लगाते हैं, जब फंस जाते हैं तो ‘खेद’ प्रकट करते हैं…’, NCERT...

जापान दौरे पर CM Yogi, निवेशकों से की मुलाकात,... सलाखों के पीछे ही दिखेंगे अविमुक्तेश्वरानंद,...