just now
33 minutes ago
1 hour ago
18 hours ago
20 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Auto Driver की मौत के बाद परिजनों का आरोप- Accident के बाद पुलिस की पिटाई से हुई धर्मपाल यादव की मौत
Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Jan, 2023 01:53 PM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम में एक ऑटो चालक Auto Driver) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया....
Ghaziabad News (संजय मित्तल): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम में एक ऑटो चालक (Auto Driver) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद पुलिस ऑटो चालक को पकड़कर ले गई और पुलिस चौकी के अंदर जमकर पिटाई की, जिससे धर्मपाल की मौत हुई है। दरअसल आधी रात को पुलिस ने जब इस व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया तो वो बेहोश था। अस्पताल में पहुंचने के आधा घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अब मृतक के परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। जानें क्या था मामला? जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय धर्मपाल यादव मूल रूप से जिला कासगंज में अमापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बांस का रहने वाला था। वो परिवार सहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनावनी गांव में रहता था और वैशाली मेट्रो स्टेशन से रेलवे विहार के बीच ऑटो चलाता था। वहीं, ऑटो चालक के बहनोई अरविंद यादव ने बताया कि धर्मपाल बीते रविवार (1 जनवरी) रात करीब 10 बजे ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान नीति खंड इलाके में रेलवे विहार कट पर ऑटो की एक साइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर में साइकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसके बाद धर्मपाल ने खुद UP 112 को फोन करके पुलिस बुलाई लेकिन इसके बाद भी पुलिस धर्मपाल यादव को ही उठाकर कनावनी चौकी पर ले गई।
ये भी पढ़े...Lucknow News: UP में बिजली महंगी होने से उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका, दरों को 18 से 23 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव पिटाई करने से हुई मौत- परिजनों का आरोप अरविंद यादव ने बताया कि उनके साले धर्मपाल यादव ने पुलिस से कहा कि वो घायल का इलाज करवा देगा। इसके बाद पुलिस उसको शांति गोपाल हॉस्पिटल में ले गई, जहां पर साइकिल सवार घायल व्यक्ति भर्ती था। वहीं, इमरजेंसी में ही पुलिस ने धर्मपाल को खूब पीटा। यह सारी घटना CCTV में रिकॉर्ड बताई जा रही है। अरविंद यादव ने आगे बताया कि हॉस्पिटल से पुलिस उसको फिर चौकी पर ले गई और वहां खूब पिटाई की गई। रात में डेढ़ बजे कुछ पुलिसकर्मियों ने धर्मपाल के चचेरे भाई मुरारी यादव को फोन करके उसे ले जाने के लिए कह दिया। परिजनों ने रोड जाम कर काटा हंगामा ऑटो चालक के चचेरे भाई मुरारी ने बताया कि जब वो चौकी पर पहुंचा तो धर्मपाल यादव बेहोश पड़ा था। इसलिए वो उसको घर की बजाय शांति गोपाल हॉस्पिटल ले गए। जहां रात करीब 2 बजे धर्मपाल की मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों का कहना है कि CCTV से छेडछाड की जा रही है। बता दें कि ऑटो चालक की मौत के बाद परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। क्या कहती है पुलिस? DCP दीक्षा शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी को एक ऑटो और साइकिल के बीच भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और ऑटो चालक के कोई चोट ना होने पर उसे उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। इसी कड़ी में बीती दिन 9 जनवरी को ऑटो चालक को उसके घर वालों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP के लिए हादसों भरा दिन रहा बुधवार, दर्जन से अधिक लोगों की गई जान, अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों...
UP में रफ्तार का कहर! कार ने दो बाइकों को रौंदा, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
मिर्जापुर में काल बना ट्रक: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत दो मासूमों की मौत
Hathras: थाने के शौचालय में आरोपी की मौत, पुलिस कस्टडी में सुसाइड से मचा हड़कंप... कोतवाल और सिपाही...
Moradabad Road Accident: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के उड़ाए परखच्चे, खुशियां मनाकर लौट रहे परिवार में...
मौत, आरोप और फिर एक और मौत... 2 साल की शादी का दर्दनाक अंत, बेसहारा हुआ 10 माह का मासूम
कांग्रेस को बड़ा झटका, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में वरिष्ठ नेता की मौत, भतीजा समेत 3...
Mirzapur: ट्रक के ब्रेक फेल होने से मचा कोहराम, 11 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख... मुआवजे का किया...
चार मासूमों की मौत से दहला इलाका: शक के घेरे में मां, जांच में जुटी पुलिस
USD $
03/05/2026 13:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार...
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मात-पिता के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके...
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग काफी समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका ये सपना पूरा होगा।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन हो सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes