रामगोविन्द चौधरी ने CM Yogi पर कसा तंज, नफरत की अंताक्षरी छोड़कर कानून व्‍यवस्‍था पर ध्‍यान दें सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Nov, 2020 12:45 PM

abandons the antics of hate and focus on law and order ramgovind  chaudhary

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि नफरत की अंताक्षरी छोड़कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि नफरत की अंताक्षरी छोड़कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। किसान रोड पर उतर कर आन्दोलन कर रहा है। सीएम से अनुरोध है कि प्रदेश की प्रदेश की जनता की तरफ ध्यान दे तो अच्छा है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने की बात कही थी। चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की चिंता छोड़कर सियासत करने में मशगूल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!