भारत के लिए दो World Cup खेलने वाला खिलाड़ी अब USA के लिए खेल रहा, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की अनोखी कहानी

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Feb, 2026 07:23 PM

the untold story of harmeet singh is in the news

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही कई दिलचस्प कहानियां सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक नाम है अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह का, जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खास ध्यान खींचा। खास...

T20 World Cup 2026 Stories: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही कई दिलचस्प कहानियां सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक नाम है अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह का, जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खास ध्यान खींचा। खास बात यह है कि हरमीत वही खिलाड़ी हैं, जो कभी भारत की अंडर-19 टीम के लिए दो वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और अब लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

संघर्ष और उतार-चढ़ाव से भरा रहा सफर 
मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह की क्रिकेट यात्रा संघर्ष, उतार-चढ़ाव और नए अवसरों की कहानी है। भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने से लेकर अमेरिका की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का उनका सफर कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Gold Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से सीधे धराशायी! एक हफ्ते में इतना टूटा सोना, चांदी के रेट में भी 'महा-गिरावट', Experts ने कहा आएगी बड़ी गिरावट

भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर
हरमीत सिंह ने भारत के लिए पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप साल 2010 में खेला था। हालांकि इस टूर्नामेंट में वह गेंदबाजी के दौरान कुछ महंगे साबित हुए थे। इसके बाद 2012 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और शानदार नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करते हुए 3.02 की इकॉनमी से प्रभावित किया।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल का अनुभव
भारत में रहते हुए हरमीत ने मुंबई के अलावा अन्य राज्यों की टीमों के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेला। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा रहे। साल 2013 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मुकाबला खेला था। 

हालांकि, उसी साल सामने आए आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग विवाद में हरमीत का नाम भी सामने आया। एक सट्टेबाज ने दावा किया था कि उसने हरमीत को फिक्सिंग में शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन खिलाड़ी की कम उम्र के कारण यह सौदा आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में बीसीसीआई की जांच में हरमीत सिंह को पूरी तरह से क्लीन चिट दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें : 'ठाकुर हूं, बक** मत करना...', HDFC बैंक की अफसर ने कस्टमर को दी गाली, महिला का चढ़ा पारा तो हद की पार! Video Viral

अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर
भारत में सीमित अवसर मिलने के बाद हरमीत सिंह ने अमेरिका का रुख किया और वहां की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने। अमेरिका के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 22 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वनडे क्रिकेट में वह 31 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 24 विकेट झटके हैं।

वर्ल्ड कप में खास पहचान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमीत सिंह की कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई। भारत से अमेरिका तक का उनका सफर यह दिखाता है कि क्रिकेट में रास्ते बदल सकते हैं, लेकिन हुनर और मेहनत की पहचान हमेशा बनी रहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!