भैंस चोरी के आरोप में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2026 01:03 PM

a bloody clash between two groups over alleged buffalo theft left 11 people inju

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भैंस चोरी के आरोप में दो पक्षों आमने सामने आ गए, गाली गलौज और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडे और सरिया से एक दूसरे पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।इस मारपीट की...

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भैंस चोरी के आरोप में दो पक्षों आमने सामने आ गए, गाली गलौज और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी डंडे और सरिया से एक दूसरे पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से करीब 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद 4 लोगो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के वैभव नगर कॉलोनी के पास आज सुबह एक ही परिवार के दो गुटों में भैंस चोरी करने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया।दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लाठी डंडों और सरिया से हमला कर दिया।अचानक हुई मारपीट की इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से करीब 11 लोग घायल हो गए।इस घटना में गंभीर घायल हुए 7 लोगों का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है।वही 4 लोगो की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वही पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!