कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से छोटे कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें, बंद करनी पड़ी दुकानें; रोजी-रोटी पर भी संकट

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Apr, 2026 03:26 PM

a shortage of commercial gas cylinders has exacerbated the hardships

वाराणसी: सरकार और प्रशासन के दावों के बावजूद वाराणसी में कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर आम लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही...

वाराणसी: सरकार और प्रशासन के दावों के बावजूद वाराणसी में कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर आम लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग और केवाईसी के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, वहीं सर्वर डाउन रहने से समस्या और बढ़ गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सबसे ज्यादा असर छोटे होटल संचालकों और स्ट्रीट वेंडरों पर पड़ा है। 

कई छोटे व्यापारियों को बंद करनी पड़ी दुकानें 
कई छोटे व्यापारियों को सिलेंडर न मिलने के कारण अपनी दुकानें अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी हैं। लंका, सिगरा, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा और सोनारपुरा सहित कई इलाकों में ठेले-खोमचे लगाने वाले लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ है। लंका क्षेत्र में इडली-डोसा की दुकान चलाने वाले सुरेश मौर्य ने बताया कि सिलेंडर न मिलने के कारण उनकी दुकान पिछले दो दिनों से बंद है। वहीं रोल विक्रेता सोनू ने कहा कि कुछ दिनों तक घरेलू सिलेंडर से काम चलाया, लेकिन अब वह भी खत्म हो गया है, जिससे रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।        

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पर ग्राहक नाराज
कैंट क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर कल्लू सोनकर ने बताया कि सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पर ग्राहक नाराज हो रहे हैं। जिन दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया है, उन्होंने फिलहाल कारोबार बंद कर दिया है। इस बीच, ईरान-इज़राइल संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए वाराणसी में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नर एस. राजलिंगम ने ऑयल कंपनियों के साथ लगातार बैठकें की हैं।       

बुकिंग का बैकलॉग अधिक होने के कारण डिलीवरी में हो रही देरी 
प्रशासन का दावा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है, हालांकि बुकिंग का बैकलॉग अधिक होने के कारण डिलीवरी में देरी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और होटल-रेस्तरां की गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की देरी न हो। साथ ही सभी सेल्स अधिकारियों को गैस गोदामों का नियमित निरीक्षण करने और कम वजन वाले सिलेंडरों की आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!