देवरिया: भाटपार रानी में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय मुफ़्त स्वास्थ सुविधा शिविर में 4500 मरीज़ों का हुआ मुफ़्त उपचार

Edited By Imran,Updated: 15 Oct, 2023 06:09 PM

4500 patients got free treatment in the facility camp

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा देवरिया जिले के भाटपार रानी छेत्र में सेंट जोसेफ स्कूल में लगाये गये दो दिवसीय मुफ़्त स्वास्थ शिविर का आज समापन हुआ जिसमें 4500 से अधिक मरीज़ों को मुफ़्त उपचार एवं औषधि का लाभ प्राप्त हुआ ।

देवरिया: राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा देवरिया जिले के भाटपार रानी छेत्र में सेंट जोसेफ स्कूल में लगाये गये दो दिवसीय मुफ़्त स्वास्थ शिविर का आज समापन हुआ जिसमें 4500 से अधिक मरीज़ों को मुफ़्त उपचार एवं औषधि का लाभ प्राप्त हुआ । 

PunjabKesari

नवरात्रि का पहला दिन होने के बावजूद प्रातः 7 बजे से ही मरीज़ों की लंबी क़तारें पंजीकरण काउंटर पे लगी हुई थी। छेत्र के हर वर्ग वर्ण के लोग इस शिविर में सुविधा प्राप्त करते हुए दिखे । प्रेस से बातचीत के दौरान श्री राजेश सिंह दयाल ने बताया की इस कैम्प में 2500 से अधिक लोगों का ब्लड टेस्ट एवं रिपोर्ट उसी समय उपलब्ध कराई गई । छेत्र में डेंगू एवं टाइफाइड के फैलाव के बीच इस कैम्प ने लोगों को काफ़ी राहत दी।  

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज़ों को एम्बुलेंस सुविधा मुहैया कराई गई जिनमे से बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर थी, स्थिति को देखते हुए कुछ ही मिनटों में डॉ देबब्रत मिश्रा सीनियर फिजिशियन ने उपचार करते हुए मरीज़ को दवा मुहैया कराई ।  दिन ख़त्म होते होते सभी 4500 मरीज़ों की जाँच, उपचार एवं औषधि उपलब्ध करा दी गई । 

PunjabKesari

राजेश सिंह दयाल ने जानकारी दी की 16 अक्तूबर को शहीद कैप्टन डॉ. अंशुमान सिंह की स्मृति में बरडीहा दलपत, ज़िला देवरिया में मुफ़्त स्वास्थ कैम्प लगाया जाएगा एवं उसके पश्चात् 4 एवं 5 नवंबर को बाँसडीह बलिया में इस शिविर का आयोजन होगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!