सैनिकों के सम्मान में Indian Railways का बड़ा कदम, एसी कोच में देगा मुफ्त यात्रा की सुविधा!

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Mar, 2026 05:29 PM

indian railways takes a big step in honour of soldiers will provide free travel

देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। अब वीरता पदक से सम्मानित सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों को आजीवन मुफ्त ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह कदम देश की सुरक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का...

Indian Railways: देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। अब वीरता पदक से सम्मानित सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों को आजीवन मुफ्त ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह कदम देश की सुरक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जा रहा है।

वीरता पुरस्कार विजेताओं को लाइफटाइम फ्री यात्रा
रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत यह नई सुविधा लागू की गई है। इसके अंतर्गत परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त जवानों को यह लाभ मिलेगा। इन पुरस्कार विजेताओं को फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयरकार जैसी श्रेणियों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

परिवार को भी मिलेगा लाभ
इस योजना की खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं है। उनकी पत्नियों और विधवाओं को भी समान रूप से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का अधिकार दिया गया है, जिससे उनके परिवारों को भी आर्थिक राहत मिलेगी।

अटेंडेंट को भी फ्री सफर
सरकार ने इस योजना को और मानवीय बनाते हुए यह भी तय किया है कि पदक विजेता या उनकी विधवा के साथ यात्रा करने वाले एक सहायक (Attendant) को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह खासकर बुजुर्ग और घायल सैनिकों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

अन्य यात्रियों को भी मिल रही राहत
रेलवे द्वारा समाज के अन्य वर्गों को भी रियायतें दी जा रही हैं। दिव्यांग, दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से कमजोर यात्रियों को विभिन्न श्रेणियों में 75% तक की छूट मिलती है। इसके अलावा कैंसर, किडनी, हार्ट और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए यात्रा पर विशेष छूट दी जाती है। छात्रों को भी उनके घर से शिक्षण संस्थान तक यात्रा करने में 50 से 75 प्रतिशत तक की रियायत मिलती है।

देश के वीरों को नमन
यह पहल न सिर्फ एक सुविधा है, बल्कि देश के उन वीरों के प्रति सम्मान है, जिन्होंने अपनी बहादुरी और बलिदान से देश का नाम रोशन किया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!