रेलवे फाटक खुलते ही काल बनकर आया ट्रक, बाइक सवार दो महिलाओं को रौंदकर चालक फरार, हादसे में 3 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Mar, 2026 12:08 PM

two women riding a bike killed in collision with a truck

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम इसेयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई ...

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम इसेयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रामद्वारी गांव निवासी इंद्रजीत वर्मा अपनी 18 वर्षीय पत्नी खुशी वर्मा, 28 वर्षीय भाभी पिंकी देवी और तीन वर्षीय भतीजी बिट्टू के साथ मोटरसाइकिल से बाराबंकी जिले के पिपरौली गांव में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि रास्ते में फतेहपुर-सिहाली रोड पर फाटक बंद होने के कारण वे इसेयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गए। जैसे ही फाटक खुला और मोटरसाइकिल आगे बढ़ी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशी और पिंकी देवी जमीन पर गिर गईं, जबकि इंद्रजीत और बच्ची दूसरी तरफ गिर गए। इस दौरान ट्रक दोनों महिलाओं को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। 

आसपास खड़े लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से भागने में सफल रहा। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई । कोतवाली थाने के थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

यह भी पढ़ें : एक झपकी से UP में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल, 4 गंभीर; अयोध्या से बलिया जा रहे थे सभी 

मऊ : यूपी के मऊ जिले के हलधरपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात को अयोध्या से बलिया लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के पेड़ से टकराने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!