Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Feb, 2026 02:41 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से हुए सनसनीखेज सड़क हादसे के बाद अब मामला सिर्फ एक्सीडेंट तक सीमित नहीं रह गया है। हादसे के आरोपी रईसजादे को थाने में कथित तौर पर ‘VIP ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो...
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से हुए सनसनीखेज सड़क हादसे के बाद अब मामला सिर्फ एक्सीडेंट तक सीमित नहीं रह गया है। हादसे के आरोपी रईसजादे को थाने में कथित तौर पर ‘VIP ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी की लग्जरी कार को कवर से ढकते नजर आ रहे हैं, जबकि आरोपी के निजी बाउंसर पीड़ित पक्ष के परिजनों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लैंबोर्गिनी को थाने में ढकवाने का वीडियो वायरल
रविवार शाम को हुए हादसे के बाद पुलिस लैंबॉर्गिनी कार को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि थाने में पहले कार को कवर से ढकवाया गया और फिर आरोपी के निजी बॉडीगार्ड वहां खड़े होकर कार की निगरानी करते रहे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में बाउंसर पीड़ित परिवार के लोगों से बदसलूकी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग इस ‘विशेष व्यवहार’ का विरोध भी करते नजर आए।
एफआईआर दर्ज, लेकिन आरोपी का नाम गायब
मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, एक वीडियो में एक्सीडेंट के बाद आरोपी युवक शुभम मिश्रा को कार से उतरते हुए देखा गया है, इसके बावजूद उसका नाम एफआईआर में दर्ज न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : UP Police के SI अजय गौड़ का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला, 72 घंटे से लापता दारोगा की इस हाल में मिली बॉडी, महकमे में मचा हड़कंप...
कैसे हुआ था भीषण हादसा
यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे Rev-3 मॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो अचानक बेकाबू हो गई। कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया। इसके बाद कार बाइक को घसीटते हुए एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी।
घायलों की हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप
हादसे में तौफीक अहमद सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तौफीक कई मीटर दूर जा गिरे और उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य घायलों को फ्रैक्चर और गहरी चोटें आई हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। गुस्साए लोगों ने कार की खिड़कियां भी तोड़ दी थीं।
यह भी पढ़ें : फिल्म जगत में फिर शोक! Border एक्टर का 68 वर्ष में हार्ट अटैक से निधन, राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई
पुलिस जांच पर टिकी नजरें
हादसे और उसके बाद थाने में हुए घटनाक्रम को लेकर आम लोगों में नाराजगी है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि क्या आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी या ‘VIP ट्रीटमेंट’ के आरोप सही साबित होंगे।