हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Apr, 2019 10:24 AM

उत्तर प्रदेश में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर के रूमा क्षेेत्र में पूर्वा एक्सप्रेस के बेपटरी होने के कारण कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर के रूमा क्षेेत्र में पूर्वा एक्सप्रेस के बेपटरी होने के कारण कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

PunjabKesariपुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर पहले रात लगभग 12.55 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12303 पूर्वा एक्सप्रेस तेज धमाके के साथ 2 हिस्सों में बंट गई और एक एक कर ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। इनमें से कुछ बोगियां पलट गई। इस हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई गई है।

PunjabKesariहादसे के बाद यात्रियों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesariजिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि हादसे के चलते कई ट्रेनों को जस के तस रोक दिया गया। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद व अन्य यात्रियों को विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। ट्रेन के 8 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए है। हादसे से रेलपथ क्षतिग्रस्त हो गया है।

PunjabKesariरेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। क्षतिग्रस्त बोगियों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। दोपहर बाद तक दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर यातायात बहाल किए जाने की संभावना है। इस बीच इलाहाबाद से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!