Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Mar, 2026 12:49 PM

यूपी के प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र में 'कोल्ड स्टोरेज' के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने 'कोल्ड स्टोरेज' के मालिक एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद को मंगलवार को हिरासत में लिया है।...
प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र में 'कोल्ड स्टोरेज' के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने 'कोल्ड स्टोरेज' के मालिक एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद को मंगलवार को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने मीडिया को बताया कि इस मामले में सोमवार देर रात सात नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, ''कोल्ड स्टोरेज के मालिक अंसार अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।'' जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस प्रकरण की जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनिता सिंह को सौंपी है। विनिता सिंह ने बताया कि इस घटना की प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट दो दिन में सौंपी जानी है, जबकि विस्तृत जांच की रिपोर्ट सात दिनों में दी जाएगी। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के मुताबिक फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में एक 'कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा ढह सोमवार दोपहर को गया। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 श्रमिक घायल हैं जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में किया जा रहा है।''
कुमार ने कहा, "हम इस बात की पूरी जांच करेंगे कि इस कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस का कब नवीनीकरण हुआ था और खंडहर जैसे भवन वाले इस कोल्ड स्टोरेज को कैसे लाइसेंस दिया गया। इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" कोल्ड स्टोरेज ढहने और वहां बने टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी।
यह भी पढ़ें : पूर्व SP MLA के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, बिल्डिंग ढहने से दर्जनों मजदूर दबे, 4 की मौत, 12 घायल; PM Modi ने जताया दुख
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 'कोल्ड स्टोरेज' के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 श्रमिक घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया, ''कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि घायल श्रमिकों की संख्या 14 हो गयी है, जिनका उपचार एसआरएन अस्पताल में जारी है... पढ़ें पूरी खबर ...