किसानों को मुआवजा देने की तैयारी में योगी, बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2026 03:59 PM

yogi prepares to compensate farmers seeks report from officials on crop damage

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी। 

तत्काल मुआवजा देने की तैयारी 
योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से कहा कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा सके।

क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें अधिकारी 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशि दिया कि वे क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। 

नुकासन के आकलन के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा
बयान के अनुसार, योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त से कहा कि वे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलों को हुए नुकासन का आकलन मिलते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!