राष्ट्रपति मुर्मू  और पीएम मोदी ने दी यूपी स्थापना दिवस की बधाई, कहा- देश के विकास में अमूल्य योगदान दे रहा  प्रदेश

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jan, 2025 11:52 AM

president murmu and pm modi congratulated up foundation day

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।'' 

उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। 24 जनवरी, 1950 को इसे उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता दी गई। मुर्मू ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।'' 

विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा यूपी : मोदी 
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुक्रवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में 'जनकल्याण के लिए समर्पित' योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य के लोगों की प्रतिभा एवं परिश्रम से यह 'प्रिय प्रदेश' विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है।" 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!