Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2026 03:16 PM

पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। यह रिश्ता प्रेम, विश्वास, एक-दूसरे के लिए सम्मान पर बना होता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटी-छोटी गलतफहमियां इस रिश्ते में दरार पैदा कर देती है जिस वजह से दोनो एक दूसरे के दुश्मन...
गोरखपुर: पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। यह रिश्ता प्रेम, विश्वास, एक-दूसरे के लिए सम्मान पर बना होता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटी-छोटी गलतफहमियां इस रिश्ते में दरार पैदा कर देती है जिस वजह से दोनो एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। जिस वजह से पूरा घर परिवार उजड़ जाता है। ऐसा ही एक मामल होली के दिन सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है।
बेटे के सामने घटना को दिया अंजाम
दरसअल, गोरखपुर जिले के के खजनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी और फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के समय उनका बेटा भी घर में मौजूद था, जिसने पूरी वारदात देखी और किसी तरह जान बचाकर बाहर भाग गया।
अवैध संबंधों में घटना को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार खजनी क्षेत्र के धाधूपार गांव निवासी अशोक निषाद (44) ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी नीलम देवी (40) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पति को पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था।
मृतका के बेटे ने हत्या का किया विरोध
मृतका के बेटे सूरज (17) ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसके माता-पिता दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अचानक मां की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसके पिता कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर रहे थे। इसके बाद आरोपी ने फावड़े से नीलम का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बेटे पर भी आरोपी ने बोला हमला
बेटे के मुताबिक जब उसने शोर मचाया तो आरोपी पिता उसे भी मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ा। किसी तरह वह घर से भाग निकला और गांव के बाहर जाकर अपने नाना राजेंद्र निषाद को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शराब पीने को लेकर पत्नी से होता था झगड़ा
परिजनों के अनुसार आरोपी पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन कर रहा था। इस दौरान उसे शराब की लत लग गई थी और अक्सर घर में विवाद होता रहता था।
जानिए घटना पर क्या बोली पुलिस
खजनी थाने के प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही कि आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों किया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।