'बाढ़ नहीं, आशीर्वाद मान बैठे दारोगा! बोले– करोड़ों लोग जाते हैं दर्शन को, आप खुद मेरे घर आईं... हाथ जोड़कर किया स्वागत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2025 10:31 AM

now ganga has reached inside the house of the inspector in prayagraj

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक अनोखा और भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक ओर शहर के लोग गंगा और यमुना के बाढ़ जैसे हालात से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एक दारोगा साहब गंगा जल के घर में आने पर भावुक होकर...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक अनोखा और भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक ओर शहर के लोग गंगा और यमुना के बाढ़ जैसे हालात से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एक दारोगा साहब गंगा जल के घर में आने पर भावुक होकर उनका स्वागत करते नजर आए।

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में दरोगा चंद्रदीप निषाद अपने घर के अंदर खड़े हैं, जहां तक गंगा नदी का पानी पहुंच चुका है। वह हाथ जोड़कर कहते हैं कि गंगा मैया के दर्शन के लिए लोग करोड़ों खर्च करते हैं, घर-बार छोड़ते हैं, और आप तो खुद मेरे घर आई हैं। यह मेरा सौभाग्य है। दारोगा की यह श्रद्धा और भावनात्मक प्रतिक्रिया अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

बाढ़ से हालात गंभीर, पर भक्ति का अलग ही रंग
गौरतलब है कि प्रयागराज में इन दिनों गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरनाक स्तर के पास बह रही हैं। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है, जिससे लोग परेशान हैं। लेकिन इसी बीच दरोगा चंद्रदीप निषाद का यह वीडियो एक भक्ति और सकारात्मकता की झलक लेकर आया है।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दारोगा की आस्था की तारीफ की। कई लोगों ने इसे 'सच्चे भक्त की पहचान' बताया, तो कुछ ने इसे 'भारतीय संस्कृति की खूबसूरती' कहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!