UP में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, 9 महीने की प्रेगनेंट महिला और 3 साल के मासूम बेटे की गई जान, पति गंभीर

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Jul, 2026 11:25 AM

mother and son killed in collision between e rickshaw and motorcycle

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में नौ माह की गर्भवती महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी हरिश्चंद्र...

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में नौ माह की गर्भवती महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति अपनी 26 वर्षीय पत्नी बीनू प्रजापति और तीन वर्षीय बेटे युवराज के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी कुंडा थाना क्षेत्र में चौसा कुटिया के पास करेंटी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की एक ई-रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राय ने बताया कि राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीनू प्रजापति और उसके बेटे युवराज को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र को प्रयागराज के एक अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीनू नौ माह की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : पति बना प्यार में बाधा, तो पत्नी ने पिलाया नशीला दूध, गला घोंटा, फिर प्रेमी संग मिलकर जो किया... खौफनाक राज कंपा देगा रूह 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथित प्रेम संबंध के कारण एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को मकान की दूसरी मंजिल से आंगन में फेंक दिया ताकि मामला पैर फिसलने से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी सुघर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 12-13 जुलाई की रात उनके बेटे आनंद उर्फ महबूब (35) की हत्या कर दी गई और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला ... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!