Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Jul, 2026 11:14 AM

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के तहत महोली गांव के एक छात्र की उसके घर के ऊपर से गुजर रहे 'हाई-टेंशन' तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को...
Mainpuri News : मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के तहत महोली गांव के एक छात्र की उसके घर के ऊपर से गुजर रहे 'हाई-टेंशन' तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के महोली गांव का निवासी बीएससी का छात्र करण (20) किसी काम से अपने घर की छत पर गया था। वहां वह घर के ऊपर से गुज़र रहे बिजली के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।
उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद करण के पिता वेदराम और परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे किशनी के पुलिस निरीक्षक छत्रपाल सिंह और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वेद राम ने कहा कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन तार को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अब उनके बेटे की जान चली गई।
यह भी पढ़ें : इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज अभिनेता ने छोड़ी दुनिया, निधन की खबर से फिल्म और थिएटर जगत में शोक, जानें मौ'त की वजह
Marc Messier Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर प्रकाश में आई है। कनाडा के दिग्गज अभिनेता, टीवी कलाकार और थिएटर स्टार मार्क मेसियर (Marc Messier) का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मेसियर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मीडिया एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर से फिल्म, टीवी और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है... पढ़ें पूरी खबर ...