देवरिया में दर्दनाक हादसाः काल बनकर टूटा छज्जा, मां की मौ'त, 3 मासूम घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jul, 2026 12:45 PM

woman dies after house balcony collapses in deoria

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक घर का छज्जा गिरने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार कस्बे में हुई ...

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक घर का छज्जा गिरने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार कस्बे में हुई। 

पुलिस ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के मंझगावां गांव की रहने वाली फूला देवी अपने रिश्तेदारों के घर आई थी और इसी दौरान पड़ोस के एक घर का छज्जा अचानक गिर गया जिससे फूला देवी और तीन बच्चे मलबे में दब गए। पुलिस ने बताया कि चारों को गौरीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसने बताया कि बाद में फूला देवी को देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। 

घायल बच्चों श्री (चार), आदित्य (तीन) और वीर (दो) को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!