राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एसिड अटैक! दुकान में घुसकर युवक ने 4 पर फेंका तेजाब, घटना से इलाके में सनसनी

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jul, 2026 06:18 PM

injured a young man by throwing acid at him

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मंगलवार को एक दुकान के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मंगलवार को एक दुकान के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब पीड़ित अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा और युवक पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को पहले मल्हौर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय दुकान पर मौजूद पीड़ित के तीनों साथी सुरक्षित हैं। हमले के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले की जांच जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!