अचानक धधक उठी चलती CNG बस, देखते ही देखते बनी आग का गोला, मुंह को आई सभी 45 यात्रियों की जान; फिर चालक ने जो किया...

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Jul, 2026 11:55 AM

cng bus catches fire in muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ जा रही एक सीएनजी बस में आग लग गई। हालांकि, चालक की सूजबूझ की वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ जा रही एक सीएनजी बस में आग लग गई। हालांकि, चालक की सूजबूझ की वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही बस जब मंसूरपुर थाना क्षेत्र पहुंची, तो उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने फौरन सभी 45 यात्रियों से नीचे उतरने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें : एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार! ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, 9 महीने की प्रेगनेंट महिला और 3 साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौ'त, पति गंभीर

कुमार के मुताबिक, यात्रियों के नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुमार के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पति बना प्यार में बाधा, तो पत्नी ने पिलाया नशीला दूध, गला घोंटा, फिर प्रेमी संग मिलकर जो किया... खौफनाक राज कंपा देगा रूह 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथित प्रेम संबंध के कारण एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को मकान की दूसरी मंजिल से आंगन में फेंक दिया ताकि मामला पैर फिसलने से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी सुघर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 12-13 जुलाई की रात उनके बेटे आनंद उर्फ महबूब (35) की हत्या कर दी गई और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला ... पढ़ें पूरी खबर ... 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!