एक ही बाइक पर थे 5 लोग, अचानक खोया नियंत्रण और... हाईवे पर पिता और 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jul, 2026 07:21 AM

four members of a family died in a road accident in hapur

हापुड़ जिले में सोमवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के डिवाइडर और खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति और उसकी 3 संतानों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार...

Hapur News: हापुड़ जिले में सोमवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के डिवाइडर और खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति और उसकी 3 संतानों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पहले डिवाइडर से टकराया, फिर राजमार्ग के किनारे लगे लोहे के खंभे से जा भिड़ा।

ये भी पढ़े:- बांदा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से 7 और 9 साल की दो सहेलियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में हसनपुर निवासी अशोक (45) और बेटी राधिका (4) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (8), बेटे अनुज (14) और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मीनाक्षी और अनुज ने भी दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!