UP TET परीक्षा में AI की तीसरी आंख का कमाल! पकड़े गए 44 मुन्नाभाई, फिर जो हुआ...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 09:56 AM

up tet 2026 concludes successfully 44 fake candidates arrested in 3 days

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणाली की मदद से 3 दिनों में कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा...

Prayagaj News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणाली की मदद से 3 दिनों में कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

3 दिनों में ऐसे पकड़े गए 44 फर्जी छात्र
आयोग के अनुसार, 2 जुलाई को 14, तीन जुलाई को 11 और 4 जुलाई को 19 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इसके अलावा 3 जुलाई को एक अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के जरिए नकल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया, जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यूपी टीईटी-2026 में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,70,714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में कुल 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आयोग की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया था।

प्रयागराज के AI कमांड रूम से हुई लाइव निगरानी
प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के एलनगंज मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की लाइव निगरानी की गई। जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन, पुलिस, पर्यवेक्षकों तथा परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!