UP में एक और बड़ा बदलाव: दिल्ली को जोड़ने वाली 11 किमी लंबी सड़क अब बनी 'राम सेतु', स्वागत में लगेगा विशाल धनुष-बाण

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 06:50 AM

up breaking news road in ghaziabad named  ram setu

गाजियाबाद नगर निगम ने दिल्ली को शहर से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी 'एलिवेटेड रोड' (उपरिगामी सड़क) का नाम 'राम सेतु' रखा है। इस मार्ग को अलग सांस्कृतिक पहचान देने के लिए इसके दिल्ली वाले सिरे पर एक भव्य प्रवेश द्वार भी....

Lucknow/Ghaziabad: गाजियाबाद नगर निगम ने दिल्ली को शहर से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी 'एलिवेटेड रोड' (उपरिगामी सड़क) का नाम 'राम सेतु' रखा है। इस मार्ग को अलग सांस्कृतिक पहचान देने के लिए इसके दिल्ली वाले सिरे पर एक भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है, जिस पर भगवान राम के धनुष-बाण जैसी आकृति लगाई जाएगी। गाजियाबाद नगर निगम ने कहा कि राज नगर एक्सटेंशन से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर तक फैली 'एलिवेटेड रोड' को अब 'राम सेतु' के नाम से जाना जाएगा और इसी नई पहचान के हिसाब से भव्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है।

स्वागत द्वार पर लगेगा विशाल धनुष-बाण और खास सजावटी लाइटें
नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि प्रवेश द्वार के ऊपर भगवान राम का प्रतीक एक विशाल धनुष-बाण लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारी इस ढांचे के आसपास सजावटी लाइट समेत सुंदरता बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं, ताकि यह दिन और रात दोनों समय एक खास स्थल के रूप में दिखे।

दिल्ली से आने वालों का होगा भव्य स्वागत- मेयर सुनीता दयाल
गाजियाबाद में महापौर सुनीता दयाल ने संवाददाताओं को बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि गाजियाबाद को एक अलग सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान भी देना है। उन्होंने कहा कि राम सेतु गेट लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद यह शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक बन जाएगा और दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों के लिए एक भव्य स्वागत स्थल का काम करेगा।

₹1,147 करोड़ की एलिवेटेड रोड को ऐसे मिली 'राम सेतु' की मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 1,147 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 11 किलोमीटर लंबी इस उपरिगामी सड़क का उद्घाटन 30 मार्च 2018 को किया था, जिससे गाजियाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो गया। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की कार्यकारी समिति ने फरवरी 2024 में इस 'एलिवेटेड रोड' का नाम बदलकर 'राम सेतु' रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!