पिकअप की जोरदार टक्कर से 3-फीट हवा में उछला PAC जवान, हुई दर्दनाक मौ'त, घर लौटने से पहले छिन गई जिंदगी

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jul, 2026 01:49 PM

pac constable dies in road accident in bulandshahr

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर हो जाने से प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रखर पांडे ने बताया कि औरंगाबाद...

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर हो जाने से प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रखर पांडे ने बताया कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक को लखावटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार (31) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रशांत कुमार गाजियाबाद में पीएसी की 41वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, जब दुर्घटना हुई तब कुमार अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद खानपुर में अपने पैतृक स्थान लौट रहे थे। पांडे ने कहा कि पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें : UP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने एकाएक बदल डाले 20 IAS अफसर, देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने चिकित्सा शिक्षा, निबंधन, संस्कृति, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और ग्रामीण विकास समेत कई अहम विभागों में नई तैनातियां की हैं। इसके साथ ही कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भी बदले गए हैं.... पढ़ें पूरी खबर...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!