पैसों के विवाद में खूनी खेल: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग और गाड़ी से कुचला, 2 की मौत से हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jul, 2026 12:33 PM

2 killed 2 injured in a violent clash over money transaction in bulandshahr

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर 2 गुटों के बीच हुई झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को निजामपुर...

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर 2 गुटों के बीच हुई झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को निजामपुर गांव में हुई। अधिकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सिकंदराबाद निवासी उत्तम शर्मा का प्रशांत नाम के एक युवक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हो गई। कहासुनी बढ़ गई और निजामपुर गांव के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सिंह ने कहा कि बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई और गोलीबारी भी हुई।

ये भी पढ़ें:- ₹25 लाख की लूट में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक... 12 हजार बरामद

एसएसपी ने बताया कि इस घटना में अजब सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उसी पक्ष के रतन और अरविंद घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे गुट के सोनू (40) की मौत हो गई। आरोप है कि हिंसा के दौरान विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा चलाए जा रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस झड़प में शामिल सभी लोगों की पहचान कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!